Maharajganj News : 5 लीटर डीजल के लिए सड़क पर लेटा बुजुर्ग, फिर शुरू हुआ पंप पर हंगामा

    01-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
निचलौल क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर डीजल न मिलने से नाराज़ एक बुजुर्ग सड़क पर ही लेट गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की बुजुर्ग को सिर्फ 5 लीटर डीजल की ज़रूरत थी।

शख्स का आरोप है कि पंप के कर्मचारियों द्वारा एक व्यक्ति को गैलन में 44 लीटर डीजल दिया गया है और उसे पांच लीटर डीजल नहीं दिया जा रहा है। बुजुर्ग के सड़क पर लेटकर हंगामा किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, आपन महराजगंज ऐसे किसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। निचलौल क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर डीजल आया था। इस बीच खेती किसानी और लगन के चलते डीजल की जरूरत बढ़ गई है।


इस दौरान कोठीभार थानाक्षेत्र के एक गांव का बुजुर्ग इस पंप पर डीजल लेने आया हुआ था। उसे केवल पांच लीटर डीजल की जरूरत थी। डीजल न मिलने पर वह मुख्य सड़क पर लेट गया और मोबाइल फोन के जरिए अपनी शिकायत लोगों तक पहुंचाने लगा। इस बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि बुजुर्ग को डीजल दिलवाकर मामला शांत कराया गया है।