Mickey Contractor Shocking Revelation : बिना फाउंडेशन के भी कैमरे पर दिखीं ये एक्ट्रेस, मेकअप आर्टिस्ट ने खोला राज
14-May-2026
Total Views |
Mickey Contractor Shocking Revelation : बॉलीवुड के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मिक्की कॉन्ट्रैक्टर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी, आलिया भट्ट से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक, वह कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ फिल्मों और इवेंट्स में काम कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में आलिया भट्ट को लेकर एक नया खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया ने चेहरे पर बिल्कुल भी फाउंडेशन इस्तेमाल नहीं किया था।
मिक्की कॉन्ट्रैक्टर ने कहा, 'ये मेरा बहुत सोच-समझकर लिया गया फैसला था। एड्स इंडस्ट्री में काम करते हुए मैंने सीखा कि मेकअप को इस तरह कैसे किया जाए कि वो दिखे ही नहीं। ' मिक्की कॉन्ट्रैक्टर ने आगे कहा, 'और जब मैं मेकअप की बात करता हूं, तो मेरा मतलब फाउंडेशन से होता है।' इस बातचीत के दौरान मिक्की कॉन्ट्रैक्टर ने खुलासा किया कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट ने नो फाउंडेशन वाला लुक अपनाया था।
मिक्की कॉन्ट्रैक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट ने बिल्कुल भी फाउंडेशन नहीं लगाया था। जब मैंने उन्हें ये सुझाव दिया, तो वो तुरंत इसके लिए तैयार हो गई थीं।'
हालांकि, उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्देशक करण जोहर इस फैसले को लेकर थोड़ा घबरा गए थे। क्योंकि वो एक ग्लैमरस फिल्म बना रहे थे, इसलिए उन्हें शक था कि बिना फाउंडेशन के लुक स्क्रीन पर उतना अच्छा दिखेगा या नहीं। मिकी ने बताया कि उन्होंने बिना फाउंडेशन वाले लुक पर जोर दिया और करण जौहर से कहा, 'पहले एक लुक टेस्ट कर लेते हैं। अगर आपको पसंद नहीं आया, तो हम इसे बदल देंगे।'
आलिया भट्ट ने मिक्की कॉन्ट्रैक्टर से कहा था, 'मुझे नहीं पता था कि मैं बिना फाउंडेशन के भी कैमरे पर इतनी ग्लैमरस दिख सकती हूं।' मिकी ने बताया कि पूरी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उन्होंने आलिया के चेहरे पर फाउंडेशन का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने सिर्फ आंखों के नीचे कंसीलर, स्मोकी आईशैडो और क्रीम ब्लश का इस्तेमाल कर चेहरे पर हल्का ग्लो दिया। वहीं रानी के लुक को न्यूड लिपस्टिक के साथ पूरा किया गया।
मिक्की कॉन्ट्रैक्टर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के वायरल स्मोकी आई लुक के पीछे की कहानी भी साझा की। उन्होंने बताया कि जब वो आलिया का ये मेकअप कर रहे थे, तब उन्होंने एक्ट्रेस को आईने के सामने बैठने ही नहीं दिया था। मेकअप पूरा होने के बाद उन्होंने आलिया भट्ट को पहले ही चेतावनी दे दी थी कि जब वो खुद को आईने में देखेंगी, तो थोड़ा चौंक सकती हैं।
फिल्म की बात करें तों आलिया भट्ट और रणवीर सिंद स्टारर ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। आलिया की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म 'अल्फा और लव एंड वॉर' में नजर आएंगी।