Maharajganj News : अब गांव के बच्चे भी करेंगे 'अंतरिक्ष की सैर'! जिले के स्कूलों में ISRO दिखाएगा चांद-मंगल की दुनिया

    14-May-2026
Total Views |

महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अब अंतरिक्ष विज्ञानं की दुनिया से रूबरू कराया जायेगा। इसे शिक्षा विभाग व इसरो के साझा प्रयास से शुरू किया गया है। जागरूकता व गतिविधि आधारित कार्यक्रमों के जरिये कक्षा 6 से आठ तक के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष के संदर्भ में जानकारी देकर उनकी अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाई जाएगी। 15 से 31 मई तक परिषदीय विद्यालयों में एक दिन यह आयोजन किया जाएगा।


जनपद में 1500 परिषदीय स्कूल हैं इनमें 2 लाख के आसपास नामांकन हैं। अभी नामांकन प्रक्रिया जारी है। शिक्षा निदेशालय के प्राप्त पत्र के तहत पूर्व माध्यम विद्यालय में 'आओ अंतरिक्ष की सैर करें' गतिविधि मई माह के किसी एक दिन स्कूल में आयोजित की जाएगी। जिन परिषदीय विद्यालयों में विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं वहां माध्यमिक के शिक्षक यह जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही इसरो इस आयोजन के लिए वीडियो व जरूरी उपकरण उपलब्ध कराएगा।

जिला समन्वय सामुदायिक सहभागिता विवेक पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी विद्यार्थी, शिक्षक व विज्ञान शिक्षकों को इसमें नोडल का दायित्व होगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्मार्ट कक्षा के जरिये चांद, मंगल और अंतरिक्ष की दुनिया से रूबरू कराया जाएगा। स्मार्ट स्क्रीन पर अंतरिक्ष यान, चंद्रमा की सतह, चंद्रयान और मंगल मिशन से जुड़े दृश्य दिखाकर गतिविधि बताई जाएगी।