Maharajganj News : अचानक क्यों बदले गए कई दरोगा? महराजगंज पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल से बढ़ी चर्चा
01-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। इस कार्रवाई के तहत 10 उपनिरीक्षक और 2 आरक्षी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। 10 उपनिरीक्षक में 8 को लाइन हाजिर किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि उपनिरीक्षक धर्मेंद्र जैन को चौकी प्रभारी नगर से पुलिस लाइंस, भूपेंद्र प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी जखीरा से पुलिस लाइंस, अमित रंजन सिंह को चौकी प्रभारी चिऊटहा से पुलिस लाइंस, मधुकर सिंह को थाना फरेंदा से पुलिस लाइंस, शहनवाज अहमद को थाना कोल्हुई से पुलिस लाइंस, सर्वदेव खरवार को पुरंदरपुर थाना से पुलिस लाइंस भेजा गया है।
वहीं सत्य प्रकाश त्रिपाठी को थाना कोल्हुई से सिंदुरिया, रामजी गुप्ता को चौकी प्रभारी नौतनवा से पुलिस लाइंस, उपनिरीक्षक अरविंद यादव को थाना पुरंदरपुर से थाना बृजमनगंज, प्रधान यादव को थाना निचलौल से पुलिस लाइंस तथा दो आरक्षी के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया।