Maharajganj News : पहली ही बरसात में बह गया विकास, चौक बाजार की नाली बनी चर्चा का विषय
30-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। नगर पंचायत चौक बाजार के वार्ड संख्या-5 में पहली ही बारिश के बाद नवनिर्मित नाली क्षतिग्रस्त हो गई। निर्माण कार्य के कुछ ही समय बाद नाली के टूटने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनायीं गयी नाली पहली बारिश का पानी भी नहीं झेल सकी। नाली के क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ होता, तो पहली ही बारिश में नाली नहीं टूटती।