Urfi Javed Converted In Hindu : 'रीता भारद्वाज' बनीं उर्फी जावेद? वायरल खबर की सच्चाई आई सामने
30-Jun-2026
Total Views |
Urfi Javed Converted In Hindu : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री उर्फी जावेद एक बार फिर वायरल दावों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि उन्होंने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है और अपना नाम बदलकर 'रीता भारद्वाज' रख लिया है। हालांकि, उर्फी ने इन दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।
फ़िल्म और टीवी उद्योग फ़िल्में उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस मामले की सच्चाई खुद बता दी है। उर्फी ने साफ किया कि उन्होंने न तो अपना धर्म बदला है और न ही अपना नाम। उन्होंने वायरल पोस्ट्स का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि यह पूरी तरह फर्जी खबर है और लोग बिना किसी सच्चाई के ऐसी बातें फैला रहे हैं। उर्फी ने लोगों से अपील की कि किसी भी खबर पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें।
उर्फी जावेद अपने अनोखे फैशन सेंस और बेबाक बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और उनसे जुड़ी खबरें तेजी से वायरल हो जाती हैं। हालांकि, कई बार उनके नाम पर फर्जी दावे और एडिटेड पोस्ट्स भी वायरल होते रहते हैं, जिनका उन्हें खुद सामने आकर जवाब देना पड़ता है।
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ समय पहले उर्फी जावेद ने साफ तौर पर कहा था कि वह इस्लाम को नहीं मानती हैं और शादी किसी भी मुस्लिम से नहीं करेंगी। उर्फी जावेद ने यह भी कहा कि वो इस्लाम में यकीन नहीं रखती हैं। हालांकि, वर्तमान में उनके धर्म परिवर्तन और नाम बदलने से जुड़े वायरल दावों को उन्होंने पूरी तरह निराधार बताया है।