Maharajganj News : विश्व पर्यावरण दिवस पर महराजगंज में रिकॉर्ड पौधरोपण, लगेंगे 5.81 लाख पौधे
05-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अभियान के तहत जनपद में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। गुरुवार को प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उन्होंने बताया कि जनपद में पांच जून को कुल 5.81 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
बैठक के दौरान दयाशंकर मिश्र ने पौधरोपण अभियान, जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम, जन समस्या समाधान शिविर, स्वास्थ्य मेले, विकास प्रदर्शनी, योग शिविर तथा अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों के सफल एवं प्रभावी संचालन के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान के सभी कार्यक्रमों में जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिकतम लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ एवं जानकारी पहुंचाई जाए।
पौक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों, नहरों एवं तालाबों के किनारे छायादार तथा फलदार पौधों का रोपण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
प्रभारी मंत्री ने रात्रि चौपालों को अधिक जनोन्मुख एवं प्रभावी बनाने पर बल देते हुए निर्देश दिया कि इन कार्यक्रमों में राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों का सहयोग लिया जाए, जिससे अधिकाधिक नागरिकों तक योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंच सके। उन्होंने कृषि गोष्ठियों का आयोजन ब्लॉक एवं जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से करने के निर्देश भी दिए।