Anuradha Paudwal-Lata Controversy : लता मंगेशकर के बारे में ये क्या कह गयीं अनुराधा पौडवाल

    14-Jul-2026
Total Views |

Anuradha Paudwal-Lata Controversy :
बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल ने लता मंगेशकर के साथ अपने कथित विवाद और करियर से जुड़े वर्षों पुराने दावों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि लता मंगेशकर उनकी गुरु थीं और उनके खिलाफ फैलाई गई बातें केवल लोगों की सोच और अफवाहों का हिस्सा थीं।

हाल ही में शुभांकर मिश्रा के एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अनुराधा ने कहा कि वो लता को अपना गुरु मानती हैं। गुरु को फॉलो किया जाता है, उनकी पूजा की जाती है। मैंने उनसे जितना सीख सकती थी, उतना सीखने की कोशिश की।


दरअसल,बीते दौर में जब अनुराधा पौडवाल ने करियर की शुरुआत की थी तो वो जल्द ही पीक पर भी पहुंच गई थी। लेकिन अक्सर दावा किया जाता रहा है कि अनुराधा को लता मंगेशकर ने आगे बढ़ने नहीं दिया। इसलिए उनका करियर खत्म हो गय। इस विवाद को लेकर अब सिंगर ने सालों के बाद चुप्पी तोड़ी है और उनका कहना है कि गुरु की कोई बराबरी नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि लोगों की कॉमन सोच होती है कंपेयर करने की तो वो लोग कहते हैं कि इन्होंने उनको बढ़ने नहीं दिया। क्योंकि वो सुनने में स्पाइसी लगता है।

अनुराधा पौडवाल ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात लता मंगेशकर से शादी से पहले हुई थी। उस दौरान वह एक रिकॉर्डिंग सुनने गई थीं, जहां लता जी का गाया गीत उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने उसे याद कर लिया। बाद में उसी गीत को रिकॉर्ड करने के बाद उन्हें पहचान मिलने लगी और उनके करियर को नई दिशा मिली।

1970 के दशक में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनुराधा पौडवाल ने फिल्मों के साथ-साथ टी-सीरीज़ के लिए कई लोकप्रिय भक्ति गीत भी गाए। आज भी उनकी आवाज और गीतों को संगीत प्रेमियों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।