सिसवा बाजार। एडीजे गोरखपुर के निर्देश पर गुरुवार को थाना कोठीभार पुलिस ने सिसवा नगर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता सेवाओं से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में दिव्यांग व्यक्तियों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा संबंधी उपायों तथा पुलिस प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि किसी भी आवश्यकता या आपात स्थिति में पुलिस प्रशासन हर स्तर पर दिव्यांगजनों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
इस अवसर पर दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजन चौधरी, राजू चौधरी, मोहन गुप्ता, रामू जी, अजय, राजेश सिंह एवं शबनम सहित अनेक दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में थाना कोठीभार की सीपीयू टीम के उपनिरीक्षक दुर्गबिजय सिंह, महिला कांस्टेबल सूची शाह, संगीता प्रभा और विंध्यवासिनी शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी सहभागिता की।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।