महराजगंज। आगामी श्रावण माह, कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न पर्व-त्योहारों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को मिश्रित आबादी मोहनापुर बाजार में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन, व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा श्रावण माह और कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा। यह तैयारी प्रदेशभर में कांवड़ यात्रा को लेकर बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजामों के अनुरूप है।
अबरार अहमद (Ibrar Ahmad) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रभारी (District Incharge) के रूप में कार्यरत हैं। यह जिले के समाचार कवरेज, रिपोर्टिंग टीम के मार्गदर्शन और प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने का कार्य करते हैं।