Maharajganj News : बच्चों की सेहत के लिए बड़ा अभियान, स्कूल-मदरसे से आंगनबाड़ी तक खिलाई गई एल्बेंडाजोल

    10-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आज यानी सोमवार, 10 अगस्त को सदर स्थित मदरसा जामिया रिजविया नुरूल उलूम में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाकर उनके बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करना है।


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर दवा निःशुल्क कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत एल्बेंडाजोल का सेवन बच्चों के लिए सुरक्षित है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को अभियान के तहत कृमिनाशक दवा जरूर खिलाएं, ताकि बच्चों को स्वस्थ और मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सके।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।