Maharajganj News : आनंदनगर में सभासद सावर यादव ने फहराया तिरंगा, बच्चों ने उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस

    15-Aug-2026   
Total Views |

आनंदनगर।
महाराजगंज के आनंदनगर स्थित वार्ड नंबर-7 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। वार्ड के सभासद सावर यादव ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभासद सावर यादव ने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शिक्षा देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दें।


कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं वार्ड के लोगों में भी देशभक्ति और उत्सव का माहौल रहा। स्थानीय नागरिकों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।