सिसवा बाजार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एस.के. एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भुजौली सिसवा बाजार में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेम सागर पटेल रहे। विशिष्ट अतिथियों में जितेंद्र बहादुर सिंह उर्फ नथुनी सिंह एवं तेजप्रताप चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई सिसवा बाजार के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही। इनमें नगर अध्यक्ष सिब्बू खान महामंत्री अश्वनी रौनियार, कोषाध्यक्ष मकसूद आलम, नवीन मद्धेशिया, अभिनाश मद्धेशिया, दीपक जायसवाल, संतराज विश्वकर्मा, मनीष रौनियार, अम्बुज शर्मा, संदीप मल्ल, प्रमोद कुमार, इरफान अंसारी, रजाउल अंसारी, धीरज जायसवाल एवं बनारसी गुप्ता सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
इस दौरान विधायक प्रेम सागर पटेल ने छात्र-छात्राओं को देश की आजादी के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए बच्चों को देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम तथा अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमें आजादी के महत्व को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
विधायक ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहें और विद्यालय की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और देश के विकास की मजबूत नींव है।
आयोजित समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, संस्कृत कार्यक्रम एवं नाट्य कला की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभक्ति, संस्कार और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अभय सिंह, सोनाली जायसवाल, रोहनी जायसवाल एवं पीटीआई संदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर स्कूल संरक्षक बैजनाथ सिंह, प्रबंधक प्रशांत सिंह, उपप्रधानाचार्य दीपक जायसवाल सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण मौजूद रहे।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।