Maharajganj News : सीमा के घर में छिपा था 15 लाख का माल, पुलिस के छापे से खुला बड़ा राज

    02-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर अवैध रूप से डंप किए गए भारतीय यूरिया खाद, कपड़ा और फ्लेवर्ड हुक्का की बड़ी खेप बरामद की है। बरामद सामान की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के मार्गदर्शन में एक अगस्त को मुखबिर की सूचना पर नौतनवा पुलिस ने कार्रवाई की। बरामद सामान के संबंध में नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। इसके बाद धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।


पुलिस ने मौके से एक किलोग्राम के 324 पीस फ्लेवर्ड हुक्का, 500 ग्राम के 12 पीस और 250 ग्राम के 528 पीस बरामद किए। इसके अलावा भारतीय यूरिया खाद की नौ बोरी तथा कपड़े के दो बड़े और तीन छोटे गठ्ठर भी बरामद किए गए।

कार्रवाई में नौतनवा पुलिस के साथ राजस्व विभाग और एसएसबी की टीम भी शामिल रही। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत दुबे, महिला उपनिरीक्षक अनामिका चौहान समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं राजस्व टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने किया। एसएसबी की ओर से एसआई दीपक कर्माकर समेत जवान कार्रवाई में शामिल रहे।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।