निचलौल। निचलौल विकास खंड के ग्रामसभा कटहरी स्थित मदरसा दारूल उलूम अज़ीज़िया इस्लाहल उलूम में सोमवार, 24 अगस्त को AIMIM की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, आपसी भाईचारे और सामाजिक सेवा के महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए AIMIM के जिला अध्यक्ष सरवर खान ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। समाज में रहकर समाज की सेवा करना ही संगठन का उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित न रखने का आग्रह किया और क्षेत्र के सभी लोगों को साथ लेकर चलने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी चुनाव की तैयारियों तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष शब्बीर अहमद, रूहुल्लाह खान, समीर अली, मीडिया प्रभारी रेहान अली, नगर अध्यक्ष राज अली, मैनुद्दीन सिद्दीकी, एजाज, इमरान, राजू सहित पार्टी के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।