महराजगंज। सिसवा विकास खंड स्थित बीआरसी परिसर में आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (एफएलएन) शिक्षक प्रशिक्षण के प्रथम बैच का चौथा दिन गुरुवार को संपन्न हुआ। पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण में विकास खंड के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के 100 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करना है। इसके लिए प्रतिभागियों को दो समूहों में विभाजित कर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा भाषा शिक्षण हेतु सारंगी वीणा तथा गणित के लिए 'गणित मेला' पुस्तकों के गतिविधि आधारित उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही खेल आधारित शिक्षण पद्धतियों पर भी जोर दिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्र ने प्रशिक्षण का निरीक्षण कर शिक्षकों से सीखी गई गतिविधियों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रशिक्षण सामग्री समय पर उपलब्ध कराने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक अश्वनी दूबे, एआरपी सूरज यादव, देवेंद्र पटेल, अंबुज मिश्रा, अरविंद जायसवाल, विद्यासागर प्रजापति सहित बीआरसी स्टाफ मौजूद रहा।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।