महराजगंज। जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास का आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने लगातार तीन दिनों तक भूख हड़ताल भी की। उनका कहना है कि प्रशासन के समक्ष कई दिनों से मांगें रखे जाने के बावजूद अभी तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
श्याम सुंदर दास ने बताया कि उनकी पहली मांग दिव्यांग बच्ची के साथ हुए गैंगरेप मामले से संबंधित है। वह पीड़िता को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए सरकार को इस मामले में तत्काल कदम उठाना चाहिए।
विधवा महिला के बेटे की हत्या मामले में मुकदमे की मांग उनकी दूसरी मांग फरेंदा थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले को लेकर है। आरोप है कि एक विधवा महिला के बेटे की हत्या के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। श्याम सुंदर दास ने संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। गरीब किसान की पट्टे की जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग तीसरी मांग श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के जनार्दन प्रसाद से जुड़ी है। श्याम सुंदर दास ने एक भूमिहीन गरीब किसान की पट्टे की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।
श्याम सुंदर दास का कहना है कि जब तक उनकी तीनों मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।