Maharajganj News: निचलौल में नहर की पटरियों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, सिंचाई विभाग की कार्रवाई

    16-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
निचलौल नगर में नहर की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सिंचाई विभाग ने कार्रवाई की। सिंचाई खंड प्रथम की सहायक अभियंता तनुश्री मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने सात-पांच नहर पुल के पास पहुंचकर पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया और रास्ते को खाली कराया गया।

शिकायत के बाद मौके पर पहुंची टीम
बताया जा रहा है कि नगर क्षेत्र के बीच से गुजरने वाली नहर की बाईं पटरी के करीब 66 मीटर और दाईं पटरी के करीब 64 मीटर हिस्से में अतिक्रमण की शिकायत की गई थी।

शिकायतकर्ता सुभाष, असीस, सर्वेश, दिनेश और श्रीनिवास की ओर से शिकायत किए जाने के बाद सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सहायक अभियंता तनुश्री मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय कार्रवाई करते हुए नहर की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

नहर की पटरियां कराई गईं अतिक्रमणमुक्त
कार्रवाई के दौरान नहर की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर रास्ते को खाली कराया गया। इससे नहर की पटरियों पर आवागमन के साथ-साथ विभागीय निरीक्षण और रखरखाव में भी सुविधा होने की बात कही जा रही है।



फैयाज अहमद

फैयाज अहमद ‘आपन महराजगंज’ के लिए महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रिपोर्टर के तौर पर कार्य करते हैं। वे स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।