महराजगंज। बजाही गांव में मोबाइल चार्ज करते समय एक युवक को कोबरा सांप ने डस लिया। रामवृक्ष के बेटे दिनेश की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल महराजगंज जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों के मुताबिक, दिनेश घर में मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहा था। इसी दौरान पास में छिपे कोबरा सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बिना देर किए दिनेश को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।
इलाज के बाद भी दिनेश की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टर उसकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं। घटना के बाद से परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है।
ग्रामीणों ने लोगों से घर में सामान रखने और मोबाइल चार्जर लगाते समय सावधानी बरतने की अपील की है। उनका कहना है कि खासकर बारिश के मौसम में सांपों के घरों में घुसने की आशंका अधिक रहती है।
ग्रामीणों ने सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरी इलाज कराने की सलाह दी है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।