महराजगंज। अपराध पर अंकुश लगाने और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के दौरान थाना कोठीभार पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को थाना कोठीभार की पुलिस टीम ने मुंडेरवा टोला नटूरी से संबंधित मुकदमे में जारी वारंट के आधार पर दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।