महराजगंज। जिला मुख्यालय की सदर कोतवाली परिसर में हल्की बारिश के बाद ही जलभराव की स्थिति बन गई। रविवार शाम हुई बारिश के बाद परिसर में पानी जमा हो जाने से पुलिसकर्मियों और अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए परिसर में पंपिंग सेट लगाकर पानी बाहर निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कोतवाली परिसर में बारिश के पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके चलते बारिश होते ही यहां पानी जमा होने की समस्या सामने आती है।
बारिश अधिक होने पर परिसर की स्थिति और खराब हो जाती है। पानी लंबे समय तक जमा रहने के कारण पुलिसकर्मियों के अलावा कोतवाली आने वाले फरियादियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
पंपिंग सेट से निकाला जा रहा पानी कोतवाली प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि हल्की बारिश में भी कोतवाली परिसर पूरी तरह पानी से भर जाता है। जलभराव से राहत दिलाने के लिए पंपिंग सेट लगाकर पानी बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान परिसर में पानी जमा होने की समस्या लगातार बनी हुई है।
जलभराव के चलते कोतवाली परिसर में रखे सामान और जरूरी कागजात की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बारिश के पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, जिससे बारिश के समय पुलिसकर्मियों और फरियादियों को होने वाली परेशानी से बचाया जा सके।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।